September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

RANCHI: थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

RANCHI: थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

रांची : थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन करने वाली जामताड़ा की युवा शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने अपने रांची स्थित आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने देवासी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की रहने वाली हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद देवासी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर झारखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में देवासी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। साधारण किसान परिवार से आने वाली देवासी के पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि देवासी अपनी बहन के साथ जामताड़ा में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई के साथ शूटिंग की तैयारी करती हैं। साथ ही वह एक फिजियोथेरेपी सेंटर में पार्ट टाइम काम भी करती हैं। इतनी कठिन परिस्थितियों में भी उनकी मेहनत और लगन प्रेरणादायक है।

मरांडी ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व है कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शूटिंग किट और जरूरी संसाधनों के लिए उनकी ओर से हर संभव मदद की जाएगी, ताकि देवासी की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जानकारी के अनुसार अब तक सरकार की ओर से देवासी को कोई विशेष सहायता नहीं मिली है।

वहीं देवासी हेंब्रम ने कहा कि सीमित और आधुनिक संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपने जज्बे और लोगों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण संसाधन मिलें तो वह भविष्य में वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी देश और राज्य के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading