July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में ‘रोटाक्वेस्ट 2026’ इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जमशेदपुर में ‘रोटाक्वेस्ट 2026’ इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “रोटाक्वेस्ट 2026” इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा रोटरैक्टर्स के बीच ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रतिम बनर्जी एवं सहायक गवर्नर कुसुम ठाकुर ने विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में Netaji Subhas University, Srinath University, के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, Arka Jain University, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर्स संगीता लाहिड़ी और डॉ. वी. मुरली ने रोचक अंदाज में किया, जिससे प्रतिभागियों और दर्शकों में पूरे समय उत्साह बना रहा।
कार्यक्रम में पीडीजी डॉ. आर. भारत, रोटेरियन कुसुम ठाकुर, रोटेरियन अंजनी निधि, रोटेरियन सीमा कुमार, रोटेरियन डॉ. मुरली मनोहर, रोटेरियन रेणुका चौधरी, पूर्व रोटेरियन अंजनी सहाय, रोटेरियन सुदेशना चटर्जी, डॉ. वी. चंद्रशेखर, रोटेरियन राम मूर्ति, रोटेरैक्टर रिंकू कुमार, रोटेरैक्टर अमित, रोटेरैक्टर अफरीन एवं रोटेरैक्टर फरहीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटेरियन अशोक झा, अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट तथा क्लब की प्रथम महिला रोटेरियन विनीता झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कार्यक्रम का संचालन अंजली गणेशन ने किया। डी.बी.एम.एस. कॉलेज के रोटेरैक्ट क्लब की मॉडरेटर तथा डायरेक्टर न्यू जेनरेशन रोटेरियन डॉ. जूही समर्पिता का योगदान भी सराहनीय रहा।
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की टीम रही प्रथम
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान Netaji Subhas University के प्रतिभागी प्रतीक झा और राज विवेक यादव की टीम ने हासिल किया। द्वितीय स्थान के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज के नंदिनी सिंह और वैभव जाडोन को मिला, जबकि तृतीय स्थान डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की स्पृहा और मंजू महतो की टीम ने प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रतिम बनर्जी और डॉ. वी. चंद्रशेखर ने मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर रोटेरियन अशोक झा ने सभी रोटरी क्लबों को एक मंच पर लाकर संयुक्त आयोजन करने के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों, आयोजकों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading