September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि गर्मी और बारिश के मौसम में लू एवं वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क और जागरूक करना बेहद जरूरी है। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेज गर्मी के दौरान दोपहर में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और हल्के सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें। वहीं बारिश, तेज गर्जन या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचें।

उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत भवन गणना एवं मकान सूचीकरण को लेकर भी आमजनों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गणनाकर्मियों को सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इस कार्य में सहयोग करें।

जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पहुंचकर ऑडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और प्रचार सामग्री के जरिए लोगों को लू, वज्रपात से बचाव और भवन गणना संबंधी जानकारी देगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading