September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

रामगढ़ के रजरप्पा में डकैती, शिव शंकर ज्वेलर्स से करोड़ों के गहने लूटे, दो बदमाश पकड़े गए, भीड़ ने जमकर पीटा, तीन फरार

रामगढ़ के रजरप्पा में डकैती, शिव शंकर ज्वेलर्स से करोड़ों के गहने लूटे, दो बदमाश पकड़े गए, भीड़ ने जमकर पीटा, तीन फरार

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात ने सनसनी फैला दी। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरप्पा मोड़ स्थित ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलते हुए करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और नगदी लूट ली।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे पांच से छह की संख्या में अपराधी बाइक से पहुंचे। शातिर बदमाशों ने पहले ‘उत्तम ज्वेलर्स’ और ‘शिवनारायण ज्वेलर्स’ में ग्राहक बनकर घुसने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों की सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

इसके बाद अपराधी शिव शंकर ज्वेलर्स’पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदार विष्णु वर्मा से सोने की चेन दिखाने को कहा। जैसे ही आभूषण बाहर निकाले गए, बदमाशों ने पिस्टल तान दी और कुछ ही मिनटों में गहने व नकदी समेटकर फरार होने लगे।

लूट के दौरान व्यवसायी के भाई विवेक वर्मा ने शोर मचाते हुए दुकान की ग्रिल बंद करने की कोशिश की, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण भाग रहे अपराधियों में से दो को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य तीन-चार बदमाश लूट का सामान लेकर फरार हो गए।

आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए दोनों अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading