रांची में 25 अप्रैल को भाजपा का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की है। यह मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान आक्रोश मार्च की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और जमशेदपुर से अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तय की गई। खास तौर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने साजिश के तहत देश की आधी आबादी को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीतिक स्वार्थ के कारण बाधित किया।

सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिला विरोधी रहा है और वर्तमान में भी उसका रवैया उसी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर देशभर की महिलाओं में आक्रोश है और इसी जनभावना को स्वर देने के लिए 25 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आक्रोश मार्च में जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, नीरज सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, अमित सिंह, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, नीतिश कुशवाहा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, हन्नु जैन, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, आनंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

जमशेदपुर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क

आठ परीक्षा केंद्रों पर 4000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी सुबह 11:00 बजे से दोपहर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राम-कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद का प्रतीक- सीताराम शास्त्री

बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का चतुर्थ दिवस जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को...

बिहार: अरवल में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत

अरवल, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत