September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
राजनीति

बंगाल चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार करेंगे हेमंत सोरेन, 18 अप्रैल से तीन दिवसीय दौरा

बंगाल चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार करेंगे हेमंत सोरेन, 18 अप्रैल से तीन दिवसीय दौरा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थन में प्रचार अभियान चलाएंगे। सोरेन 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बंगाल के विभिन्न इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से उनके दौरे की पुष्टि की गई है। इस दौरान वे खास तौर पर आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे, जहां पार्टी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी।

बताया जा रहा है कि सोरेन का फोकस उन सीटों पर रहेगा, जहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या अधिक है। इन इलाकों में जेएमएम का प्रभाव माना जाता है और पार्टी इसी आधार पर टीएमसी को चुनावी बढ़त दिलाने की रणनीति पर काम कर रही है। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी प्रचार अभियान में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कल्पना सोरेन के भी बंगाल में प्रचार करने की संभावना है, हालांकि उनके कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। जेएमएम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह बंगाल चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगा और टीएमसी को समर्थन देगा।

राजनीतिक तौर पर इस गठजोड़ को भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है। जेएमएम की कोशिश है कि टीएमसी को मजबूत कर राज्य में भाजपा के विस्तार को रोका जाए।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होने हैं। राज्य की 294 सीटों के लिए कुल 2926 उम्मीदवार मैदान में हैं। हेमंत सोरेन का यह दौरा पहले चरण के मतदान से पहले अहम माना जा रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading