August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले में साल 2025 के मुकाबले सड़क हादसों का ग्राफ घटा, अब भी बिना हेलमेट वाले वाहन चालक हो रहे हताहत

पूर्वी सिंहभूम जिले में साल 2025 के मुकाबले सड़क हादसों का ग्राफ घटा, अब भी बिना हेलमेट वाले वाहन चालक हो रहे हताहत

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछले जनवरी और फरवरी माह एवं वर्ष की तुलना में दोनों माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में बिना हेलमेट वाहन चालक हताहत हो रहे हैं। सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि अधिकांश मौतें सीधे तौर पर चालकों की लापरवाही के कारण हुई है। इसके अलावे सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों के कारण रहे हैं।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर जुर्माना के साथ- साथ लाइसेंस रद्द करने, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन तथा स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग करने एवं सड़क में जहां तहां रोक कर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले पर वाहन ऑनर की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

पुरानी गाड़ी एवं फिटनेश के बिना गाड़िया सड़क पर न चले इसके लिए भी कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए ड्राईविंग प्रशिक्षण संस्थान के संचालक को सख्त निर्देश दिया कि हेवी लाइसेंस नवीकरण में मानकों के तहत जांच एवं नियम कायदों के तहत ड्राईवरों का लाईसेंस के लिए अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया। यातायात पुलिस को गत वर्ष की तुलना में कम राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अलावे उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ हीं मानसिक रूप से विक्षिप्त व निराश्रित लोगों को शहरी निकाय में बनाये गये सरकारी आश्रय गृहों में पुनर्वास हेतु ट्रैफिक पुलिस व पुलिस पोस्ट पहल करने के लिए निर्देशित किया गया।

दुर्घटना प्रभावितों एवं उसके परिजनों को मिलने वाली सहायता हिट एंड रन, जीआईएस बीमा, आपदा योजना से मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के जल्द निपटाने और प्रभावित परिवारों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी हेडक्वार्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading