August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

टिनप्लेट में फल कारोबारी की हत्या के विरोध में परिजन व स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की, पथावरोध से परेशान रहे राहगीर

टिनप्लेट में फल कारोबारी की हत्या के विरोध में परिजन व स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की, पथावरोध से परेशान रहे राहगीर

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट ग्राउंड में बुधवार तड़के फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों धैर्य जवाब दे गया।

आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट मुख्य सड़क का जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने हत्या में शामिल अपराधियों को अविलबं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. परिजनों का आरोप है कि दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिसकर्मियों ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने की कोशिश की और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही और संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading