जेएनएसी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी रोक, बिल्डरों व भवन मालिकों ने ली राहत की सांस

जमशेदपुर : झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा नक्शा विचलन कर बनाए गए भवनों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

आदेश के बाद शहर के भवन मालिकों और बिल्डरों ने राहत की सांस ली है. सोमवार सुबह से ही JNAC हाई कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में एक्शन मोड में नजर आ रहा था. शहर के करीब दो दर्जन से अधिक भवनों के खिलाफ कार्रवाई की व्यापक तैयारी की गई थी. बिष्टुपुर और साकची समेत कई इलाकों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई थी.

इसी बीच स्मॉल एवं मीडियम बिल्डर एसोसिएशन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया. इसके बाद प्रस्तावित तोड़फोड़ अभियान थम गया.

भवन मालिकों का कहना है कि JNAC द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान पहले ही किया जा चुका है. इसके बावजूद भवनों को तोड़ने की कार्रवाई न्याय संगत नहीं है. उनका तर्क है कि मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में एकतरफा कार्रवाई उचित नहीं थी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर के बिल्डरों और संबंधित भवन स्वामियों में राहत का माहौल है. अब सभी की नजर आगे होने वाली सुनवाई और अंतिम निर्णय पर टिकी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली में ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक: उद्धव ठाकरे वर्चुअली होंगे शामिल, डीएमके ने बनाई दूरी

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आयोजित 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने...

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत