August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के परसुडीह परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के परसुडीह परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला में 17 वर्षीय किशोर अंकित लोहार ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले अंकित की मां ने उसे मोबाइल फोन लेकर बाहर जाने को लेकर डांट-फटकार की थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर अंकित मानसिक तनाव में चला गया।

जब उसकी मां ड्यूटी पर चली गई, उसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। कुछ समय बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अंकित के पिता का करीब छह महीने पहले बीमारी के कारण निधन हो चुका था, जिसके बाद से परिवार पहले ही आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

और मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading