August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जेपीएससी के 40 प्रशिक्षु पहुंचे घाटशिला व धालभूमगढ़, योजनाओं की जानकारी ली

जेपीएससी के 40 प्रशिक्षु पहुंचे घाटशिला व धालभूमगढ़, योजनाओं की जानकारी ली

घाटशिला : शनिवार को जेपीएससी के 11 वीं से 13 वीं बैच के 40 प्रशिक्षु कार्य अनुभव जानने के उद्देश्य से घाटशिला पहुंचे। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओ को बीडीओ युनिका शर्मा ने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी।

इसके बाद सभी प्रशिक्षुओं ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। काशिदा में पंचायत में अबुआ आवास, 15 वीं वित्त आयोग की कई योजना, गोबर गैस प्लांट, हिरटेड विलेज, आम बागवानी को देखा और इनके कई बारिकियों की जानकारी हासिल की।

कुछ प्रशिक्षुओ की टीम ने धालभूमगढ़ प्रखंड का भी भ्रमन किया और आमाडुबी में जाकर पाटकार पेटिंग को देखा। बीडीओ युनिका शर्मा ने कहा कि जेपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद सभी प्रशिक्षु को फिल्ड का भ्रमन कराकर उन्हे कार्य योजना सिखाया जाता है, क्योंकि जब वह नौकरी में योगदान देंगे तो कार्य करने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। एक तरह से नौकरी के पूर्व एक ट्रेनिंग है जो सभी को लेना पड़ता है। बीडीओ ने सभी प्रशिक्षुओ को प्रखंड कार्यालय का भ्रमण कराकर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी सभी बुरुडीह डैम पहुंचकर प्रकृति के वातावरण के संबंध में भी जानकारी ली और बोटिंग का भी मजा लिया। सभी प्रशिक्षु शनिवार को घाटशिला में ही रुकेंगे और रविवार को भी विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading