एक्सएलआरआइ के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हाेंगी उद्योग जगत की हस्तियां

जमशेदपुर : देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में जे.आर.डी. टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स के तत्वावधान में तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 आयोजित किया जाएगा. यह सम्मेलन 9 जनवरी 2026 (शाम 4:30 बजे) से 11 जनवरी 2026 (दोपहर 1:00 बजे) तक एक्सएलआरआइ परिसर में संपन्न होगा. इस सम्मेलन का विषय है व्यवसाय और नेतृत्व की पुनर्कल्पना: नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास का भविष्य.

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत एवं विश्वभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और प्रैक्टिशनर्स को एक साझा मंच पर लाकर व्यवसाय और नेतृत्व के बदलते स्वरूप पर गंभीर विमर्श करना है. सम्मेलन में नैतिक नेतृत्व, सतत व्यावसायिक मॉडल, समावेशी विकास और मानव-केंद्रित अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी. सम्मेलन के प्रमुख विषयों में मानव-केंद्रित अर्थव्यवस्था के लिए नेतृत्व की नई परिभाषा, लाभ से परे व्यवसायिक नैतिक ढांचे, संस्थागत पुनर्नवीकरण, एआई और मानव भविष्य, तथा पृथ्वी-केंद्रित उत्तर-विकास मॉडल शामिल हैं. यह सम्मेलन एक्सएलआरआइ की जिम्मेदार प्रबंधन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और भावी नेतृत्व में नैतिक चेतना विकसित करने की उसकी दीर्घकालिक भूमिका को और सुदृढ़ करता है. उद्योग जगत के पेशेवरों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को इस परिवर्तनकारी संवाद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण :

* वैश्विक स्तर के नैतिकता एवं नेतृत्व विशेषज्ञों के मुख्य भाषण

* शोध पत्र प्रस्तुतियाँ, जिनमें मानव-केंद्रित नेतृत्व से लेकर जिम्मेदार कॉर्पोरेट गवर्नेंस तक के विषय शामिल होंगे

* कार्यशालाएं एवं पैनल चर्चाएं, जो नैतिकता-आधारित प्रबंधन पद्धतियों पर केंद्रित होंगी

* इंटरएक्टिव सत्र, जिनमें सततता, समानता, कल्याण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और भविष्य के मानव समाज पर उसके प्रभाव जैसे विषयों पर संवाद किया जाएगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात...

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत