September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय रविवार को पहुंचीं उपनगर आयुक्त, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय रविवार को पहुंचीं उपनगर आयुक्त, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

जमशेदपुर : शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में पूर्व पार्षदों के आमरण अनशन के बाद रविवार को नगर निगम प्रशासन हरकत में दिखा। रविवार को अवकाश के दिन भी उपनगर आयुक्त पारुल सिंह अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंच गईं। दरअसल, शनिवार को हुए आमरण अनशन के बाद देर शाम उपायुक्त के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने सशर्त अनशन समाप्त किया था। उनकी प्रमुख मांगों में सोमवार को नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान और निगम परिसर के सामने फैली गंदगी को हटाने की मांग शामिल थी।

पार्षदों का अनशन समाप्त कराने पहुंची उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने भरोसा दिलाया था कि सोमवार को होने वाली वार्ता से पहले नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए थे। रविवार को उसी की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपनगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियां पाईं और कर्मियों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में अफरातफरी मच गई। अधिकारी और एजेंसी के कर्मचारी तुरंत निगम परिसर पहुंचकर सफाई कार्य को लेकर उपनगर आयुक्त ने बताया कि सोमवार को पार्षदों के साथ होने वाली बैठक से पूर्व हर स्तर पर तैयारी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उपनगर आयुक्त की इस तत्परता की क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आम जनता ने सराहना की है। अब सबकी निगाहें सोमवार को होने वाली बैठक पर टिकी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading