August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं के लिए मासिक धर्म और स्वच्छता पर जागरूकता कैंप

आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं के लिए मासिक धर्म और स्वच्छता पर जागरूकता कैंप

अगला कैंप मंगलवार को पोटका, मुसाबनी व डुमरिया प्रखंड के आदिम जनजातीय समूहों के बीच

जमशेदपुर : जिला आयुष कार्यालय की ओर से आदिम जनजातीय समूह (PVTG) की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला एवं पीपला गांव, बोड़ाम प्रखंड के पगदा, तथा पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी सबर बस्ती में आयोजित हुआ।

कैंप में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, देखभाल के उपाय तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रतिभागी महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कुल 116 महिलाओं एवं किशोरियों ने इस कैंप का लाभ उठाया।

कैंप में डीपीएम (आयुष) डॉ. निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश कुमार पाल, आलोक त्रिपाठी, श्वेता पांडे, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविरों के आयोजन की मांग की।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading