August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

19 अगस्त से एक सितंबर तक दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण एवं परीक्षण कैम्प

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में जिले के सभी प्रखंडों में 19 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर 2025 तक नि:शुल्क सहायता और उपकरण का वितरण हेतु परीक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभुकों का पंजीकरण कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं अन्य योग्य लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित शिविर में पहुंचकर पंजीकरण एवं आकलन कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

शिविर की तिथियां एवं स्थान

1. जमशेदपुर सदर – 19.08.2025 – धातकीडीह सामुदायिक भवन

2. गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20.08.2025 – प्रखंड कार्यालय परिसर

3. पोटका – 21.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, पोटका

4. पटमदा – 22.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, पटमदा

5. बोड़ाम – 23.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम

6. मुसाबनी – 25.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, मुसाबनी

7. डुमरिया – 26.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, डुमरिया

8. धालभूमगढ़ – 28.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, धालभूमगढ़

9. चाकुलिया – 29.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, चाकुलिया

10. बहरागोड़ा – 30.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, बहरागोड़ा

11. घाटशिला – 01.09.2025 – प्रखंड कार्यालय, घाटशिला

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading