September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

अंतरराज्यीय कार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, झारखंड से सात कारें बरामद

जमशेदपुर, कोलकाता : बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक अंतरराज्यीय कार तस्करी गिरोह का राजफाश किया है। झारखंड से सात कारें बरामद की गईं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह गश्त के दौरान घोला थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को कार में बैठकर कुछ संदिग्ध हरकत करते देखा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसका नाम अतर शेख है। वह मालदा में रहता है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह एक कार चोरी करने की कोशिश कर रहा था। जब कार मालिक ने शिकायत की, तो पुलिस ने अतर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके समूह के कई लोग कार चोरी में शामिल हैं। पिछले तीन महीनों में उनके गिरोह ने बैरकपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत कई पुलिस थानों से कारें चुराई हैं। उसके बाद पुलिस ने रामप्रसाद साहा, अमित साहा, शमसुद्दीन शेख उर्फ मसूद को गिरफ्तार किया। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसी (मध्य) इंद्रबदन झां ने कहा कि अब तक माल ढोने वाले सात छोटे वाहन बरामद किए गए हैं। थानों में चोरी हुए वाहनों की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीन वाहनों की नंबर प्लेट को झारखंड नंबर प्लेट से बदल दिया गया था। तीन वाहनों में कोई नंबर प्लेट नहीं थी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading