पूर्वी सिंहभूम के 20 पंचायतों में 19 जुलाई को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर

जमशेदपुर : वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में दिनांक 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 20 पंचायतों में विशेष वित्तीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनका संचालन संबंधित बैंकों की शाखाओं द्वारा किया जाएगा।

शिविरों में प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं:

निष्क्रिय जनधन खातों का पुनः KYC (Re-KYC)

नए जनधन खातों का खोलना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन

खातों में नामांकनकर्ता (Nominee) जोड़ने की सुविधा

साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल लेन-देन संबंधी जागरूकता

शिविर जिन पंचायतों में आयोजित होंगे, वे हैं:

पावड़ा, बरडीकानपुर-कालापथर, छोटागोविंदपुर (पश्चिम), कालीमाटी (पूर्व), जमुवा, बांकिशोल, सिंहपुरा, बनकुचिया, गोहला, मोहलीशोल, पोराडीहा, घाघीडीह (पश्चिम), खरिदा, लुवाबासा, नारदा, बादिया (उत्तर), दीघी, पाटपुर, गंगाडीह, बेनाशोल।

आम नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने पंचायत भवन में आयोजित शिविर में भाग लेकर इन सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में बढ़ी रार, कांग्रेस के आरोपों पर राजद-माले का पलटवार

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत