September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
सिनेमा

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-‘वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो’

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-‘वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो’

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में आते ही अपनी जिंदगी का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिससे शायद बहुत से लोग खुद को जोड़ पाएंगे। शो को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इसी दौरान लव ने अमन गांधी के साथ बात करते हुए बताया कि बड़े होने के दौरान उन्हें अपने शरीर और वजन को लेकर लोगों की कई तरह की बातें सुननी पड़ीं। उन्हें सिर्फ ज्यादा वजन होने पर ही नहीं बल्कि वजन कम करने के बाद भी लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। लव ने बताया कि उन्हें बहुत दुबला होने के कारण बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी है।

लव ने अमन से बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ”जब मेरा वजन थोड़ा ज्यादा था, तो लोग मेरी बॉडी को लेकर कमेंट करते थे। फिर मैंने वजन कम किया, लेकिन उसके बाद भी लोगों के पास कहने के लिए कुछ न कुछ होता था।”

लव ने कहा, ”वे मुझसे कहते थे कि मैं बहुत पतली दिखती हूं या मुझसे पूछते थे कि मैंने कुछ खाया है या नहीं। ऐसा लगता था कि मैं कुछ भी करूं, लोगों के पास मेरे लुक के बारे में अपनी राय होती थी।”

लव की इस बातचीत में अमन गांधी ने भी अपनी बात रखी। अमन ने बताया कि उन्हें भी शरीर को लेकर लोगों की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि बहुत पतला होने की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

लव गिल पंजाबी इंडस्ट्री में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2019 में वह पंजाबी गायक करण औजला के एक लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके बाद लव ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और पंजाबी धारावाहिक ‘तू पतंग मैं डोर’ में जरीना का किरदार निभाया।

टेलीविजन के बाद लव ने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया। साल 2021 में वह पंजाबी फिल्म ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘हेटर्ज’, ‘कुलचे छोले’, ‘गदर 1947: इक्क विच्छोड़ा’ और ‘वेखी जा छेड़ी ना’ जैसी फिल्मों में काम किया। अब वह ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं।

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर को हुई है। इस सीजन में मनोरंजन, संगीत, खेल और डिजिटल दुनिया से जुड़े कई चेहरे शामिल हुए हैं। लव गिल के अलावा एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेड खान और यंग डीएसए शो का हिस्सा हैं।

–आईएएनएस

पीके/पीएम

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading