September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
सिनेमा

बेटी मिहिका को याद कर भावुक हुईं दिव्या सेठ, कहा- मैं हम दोनों के लिए जी रही हूं

बेटी मिहिका को याद कर भावुक हुईं दिव्या सेठ, कहा- मैं हम दोनों के लिए जी रही हूं

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या सेठ अपनी इकलौती बेटी मिहिका के निधन के बाद अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने बेटी को याद कर एक खास नोट शेयर कर बताया कि वे अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

दिव्या सेठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गार्डन की वीडियो पोस्ट की, जिसमें सुबह-सुबह चिड़ियां के चहचहाने की आवाज आ रही हैं। वीडियो में सबसे खास बात आसमान में छाया इंद्रधनुष है।

अभिनेत्री दिव्या सेठ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हेलो, मिहिका बर्थडे मंथ। मिहिका, तुम मेरे लिए बहुत अनमोल हो। पता है, जब कोई मुझसे कहता है कि मैं बहुत बहादुर या मजबूत हूं, तो मैं खुद के बारे में सोचती हूं। क्योंकि शारीरिक रूप से मजबूत होना अलग बात है, मैं मिहिका के प्यार का हर एक एहसास महसूस करती हूं और मैं कभी नहीं चाहूंगी कि उसकी खूबसूरत जिंदगी सिर्फ उसके चले जाने तक ही सीमित रह जाए। नहीं हनी, मैं हम दोनों के लिए इस धरती पर जी रही हूं। तुम ऊपर से चमकती और रोशनी बिखेरती रहो।”

बता दें कि अभिनेत्री ने बेटी मिहिका की याद में मंगलवार को पोस्ट किया है, लेकिन उनकी बेटी का जन्मदिन 29 सितंबर को होता है। अभिनेत्री अक्सर इकलौती बेटी मिहिका के लिए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

दिव्या सेठ शाह ने अपनी बेटी मिहिका शाह को अगस्त 2024 में खोया था। दरअसल, अभिनेत्री की इकलौती बेटी काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उसने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसकी पुष्टि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी।

अभिनेत्री दिव्या सेठ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। हालांकि, वे ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिट टीवी शो ‘हम लोग’ से की थी। इसके अलावा वे ‘जब वी मेट’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘आर्टिकल 370’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’, और ‘सरदार का ग्रैंड सन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

–आईएएनएस

एनएस/एएस

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading