बिहार में बाढ़ का महाअलर्ट! गंगा-कोसी समेत कई नदियां उफान पर, 18 जिले प्रभावित
बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राज्य के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 16.85 लाख लोग इसकी चपेट में बताए जा रहे हैं।
पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया है, जिसने 2016 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गंगा के साथ कोसी, गंडक और बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं।
11 जिलों की 300 से ज्यादा पंचायतों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। कई गांवों का संपर्क प्रभावित है और लोग सुरक्षित स्थानों तथा राहत शिविरों की ओर जा रहे हैं।
बाढ़ से निपटने के लिए NDRF की 7 और SDRF की 27 टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है और प्रभावित इलाकों में राशन-पानी पहुंचाया जा रहा है।
मौसम विभाग के बारिश अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।
देखिए बिहार में बाढ़ के हालात की पूरी तस्वीर और जानिए प्रशासन की तैयारियों के बारे में।
#BiharFlood #BiharFloodAlert #GangaFlood #KosiFlood #PatnaFlood #BiharNews #FloodAlert #BiharRain #NDRF #SDRF #GangaRiver #PatnaNews #FloodNews #BiharBreakingNews #WeatherAlert #TownPost
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7