गिरिडीह मरीज मौत मामला: दो महीने से फरार डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार | Giridih News
गिरिडीह में फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने और मरीज की मौत के मामले में फरार चल रहे डॉ. एनके सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार अहले सुबह करीब 4 बजे देवघर स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी कर आरोपी चिकित्सक को पकड़ा।
आरोप है कि कंधे में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे राजकुमार पासवान को इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार, डॉ. एनके सिन्हा करीब दो महीने से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
#Giridih #GiridihNews #Deoghar #JharkhandNews #DrNKSinha #PatientDeath #GiridihNewsToday #JharkhandNewsToday #BreakingNews #NewsUpdate
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7