जमशेदपुर ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा | 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी बरामद | Bagbera News
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल बिल्डिंग की गोल्डेन ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण, वेट मशीन और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं।
सिटी एसपी ललित मीणा के अनुसार, 20 अगस्त को दुकान का शटर तोड़कर करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के गहने चोरी किए गए थे। पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
जमशेदपुर, बागबेड़ा और झारखंड की ताजा खबरों के लिए Town Post को फॉलो/सब्सक्राइब करें।
#JamshedpurNews #Bagbera #BagberaNews #JamshedpurPolice #JharkhandNews #CrimeNews #JewelleryTheft #SilverJewellery #PoliceAction #TownPost
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7