August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, 9 गाड़ियां जलीं

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, 9 गाड़ियां जलीं

रांची: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में करीब नौ वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से इसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।

एक वाहन से शुरू हुई आग, कई गाड़ियां चपेट में आईं

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चार से पांच वाहन पूरी तरह जलने की बात सामने आई है, जबकि अन्य जानकारी के आधार पर कुल करीब नौ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग का वास्तविक कारण पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटनास्थल की जांच की जा रही है और आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

सुबह के समय आग लगने के कारण वर्कशॉप में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading