August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चांडिल NH-33 पर इथेनॉल टैंकर ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, तीन घायल; सड़क पर हुआ रिसाव

चांडिल NH-33 पर इथेनॉल टैंकर ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, तीन घायल; सड़क पर हुआ रिसाव

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में चिल्गू के पास NH-33 पर शनिवार सुबह इथेनॉल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर से इथेनॉल का रिसाव होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार सवार तीनों लोग रांची एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत फिलहाल सामान्य है।

दुर्घटना के बाद पलटे टैंकर से इथेनॉल का रिसाव शुरू हो गया। इससे घटनास्थल पर लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ लोगों द्वारा टैंकर से रिस रहे इथेनॉल को बर्तनों में भरते हुए भी देखा गया।

सिंगल लेन सड़क पर बिगड़ा संतुलन

टैंकर चालक के मुताबिक, वह भुवनेश्वर की ओर जा रहा था। चिल्गू के पास सड़क सिंगल लेन होने के कारण दोनों दिशाओं से वाहन एक साथ आ गए। इसी दौरान टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और उसने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए NH-33 पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई और हल्का जाम लग गया। हालांकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता के कारण यातायात को जल्द नियंत्रित कर लिया गया और वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही घायलों की स्थिति और टैंकर से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading