August 15, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

जामताड़ा में सड़क पर पानी के छींटे से शुरू हुआ विवाद, कांवड़ियों पर भीड़ का कहर

जामताड़ा में सड़क पर पानी के छींटे से शुरू हुआ विवाद,  कांवड़ियों पर भीड़ का कहर

*40 लोगों की दोनों कारों को घेर लिया, वाहनों पर पथराव व यात्रियों के साथ मारपीट

*कांवड़ियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, भीड़ से घिरे यात्रियों को बचाया

जामताड़ा : झारखंड के देवघर और बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ लौट रहे कांवड़ियों के साथ जामताड़ा में शुक्रवार देर रात कथित तौर पर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई। चेंगायडीह के पास सड़क पर जमा पानी का छींटा बाइक सवार पर पड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया।

आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों की दोनों कारों को घेर लिया और वाहनों पर पथराव करने के साथ यात्रियों के साथ मारपीट की।

घटना के बाद कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस सक्रिय हुई और 112 आपातकालीन सेवा की मदद से मौके पर पहुंचकर भीड़ के बीच फंसे कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लौट रहे थे कांवड़िये

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के रहने वाले कांवड़िये दो कारों से देवघर और बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। चेंगायडीह के पास सड़क पर काफी पानी जमा था। इसी दौरान कार गुजरने से पानी का छींटा सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर पड़ गया।

इसी बात को लेकर बाइक सवार और कांवड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआती विवाद कुछ समय बाद बढ़ गया और मौके पर अन्य लोग भी जुटने लगे।

30-40 लोगों ने वाहनों को घेरा

कांवड़ियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों ने दोनों कारों को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद वाहनों पर पथराव किया गया और उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की गई।

अचानक हुए हमले से कांवड़िये घबरा गए। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मदद मांगी।

112 की मदद से पुलिस ने निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। 112 आपातकालीन सेवा के जरिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच फंसे कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को और बिगड़ने से रोका गया। हालांकि, कांवड़ियों का एक वाहन मौके पर ही रह गया। बताया जा रहा है कि इस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और विवाद की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading