धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट | डंडे से हमले का आरोप | Dhanbad News
धनबाद में भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान जिला परिषद मैदान में पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में रीता यादव पर पास में रखा डंडा उठाकर अमरजीत कुमार पर हमला करने का प्रयास करने का आरोप है। अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।
विवाद के बावजूद तिरंगा यात्रा जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर तक अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ती रही।
#DhanbadNews #TirangaYatra #BJP #BJPJharkhand #JharkhandNews #ViralVideo #Dhanbad #TirangaYatra2026 #PoliticalNews #LatestNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7