झारखंड के छात्रों ने की अपने नेता देवेन्द्रनाथ महतो को अस्पताल से छोड़ने की मांग
रांची, झारखंड: JPSC आंदोलन को लेकर छात्र नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी मांगों और आंदोलन की आगे की रणनीति पर अपनी बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम अवतार महतो और मुकेश कुमार महतो ने छात्रों से जुड़े मुद्दों और आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
छात्र नेता मुकेश महतो ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की एकजुटता को तोड़ने और आंदोलन को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकेश महतो ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।
#JPSC #JSSC #JPSCProtest #StudentProtest #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiNews #StudentMovement
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7