August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : बैंक कर्मचारियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

JAMSHEDPUR : बैंक कर्मचारियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लाइज (UFBU) के आह्वान पर बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएनबीईयू झारखंड के महासचिव कॉमरेड राम अयोध्या सिंह ने की।

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर उनकी विभिन्न मांगों को लेकर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने विशेष रूप से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

कॉमरेड राम अयोध्या सिंह ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने को लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान सहमति बन चुकी थी।

इसके बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसके पीछे किसका अदृश्य दबाव है, जिसके कारण समझौते के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है।

प्रदर्शन में जमशेदपुर की विभिन्न बैंक शाखाओं से बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और महिला कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

मांग: बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को जल्द लागू करने, पूर्व में हुए समझौते को प्रभावी बनाने और कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति तैयार कर संघर्ष को तेज किया जाएगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading