August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया रांची का रहने वाला युवक, हालत नाजुक

आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया रांची का रहने वाला युवक, हालत नाजुक

आदित्यपुर/जमशेदपुर : RIT थाना क्षेत्र के कृष्णापुर राहरगोड़ा के समीप सोमवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब एक बजे हुआ।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर RIT थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय आकाश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वह रांची का रहने वाला है और उसके पिता का नाम गोपाल ठाकुर बताया गया है। जानकारी के अनुसार आकाश आदित्यपुर स्थित NIT में टाइल्स मिस्त्री के रूप में काम करता है।

बताया जाता है कि देर रात आकाश रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। विशेष रूप से उसके दाहिने पैर और कंधे के आसपास गंभीर चोट लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और RPF के जवान मौके पर पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल MGM अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किस परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading