August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

WEST SINGHBHUM : चाईबासा में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

WEST SINGHBHUM : चाईबासा में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी मंजीता गोप ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गांव निवासी डॉक्टर गोपी की पुत्री थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंजीता घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान उसने घर के धारण (छत की बल्ली) में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

जब दोपहर बाद परिजन खेत से लौटे तो उन्होंने मंजीता को फंदे से लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंजीता ने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी और घर पर ही रह रही थी। उनका कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही आत्महत्या के कारणों की उन्हें कोई जानकारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading