झारखंड के बोकारो से चौंकाने वाली खबर!
बेरमो के चंद्रपुरा पोस्ट ऑफिस में देर रात चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया, कई कमरों के ताले तोड़े और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि कैश लॉकर नहीं टूट सका, जिससे पूरा नकद सुरक्षित बच गया।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि पोस्ट ऑफिस और थाना महज एक बाउंड्री की दूरी पर हैं, फिर भी चोर आराम से फरार हो गए। पोस्टमास्टर ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य सामान की चोरी का आकलन किया जा रहा है।
📍 Location: Chandrapura, Bokaro, Jharkhand
#Bokaro #Chandrapura #PostOffice #Theft #JharkhandNews #BreakingNews #CrimeNews #Police #Burglary #LatestNews #TownPost #HindiNews #BokaroNews #Security #ViralNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
