August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Crime: अवैध हथियार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, बागबेड़ा पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत

Jamshedpur Crime: अवैध हथियार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, बागबेड़ा पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस एक्शन मोड में है। पुराने वांछित अपराधियों को पुलिस तलाश रही है। बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी पिछले वर्ष दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, बागबेड़ा थाना कांड संख्या 127/25, दिनांक 15 दिसंबर 2025 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ के साथ पांच युवकों को पकड़ा था। इस मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीन आरोपियों—मो. वाजिद, मो. राज और मो. समीर—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, मामले के दो अन्य आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार हो गए थे।

बागबेड़ा थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी, खुफिया सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर फरार आरोपियों मो. दिलशान (19), पिता मो. आजाद, तथा मो. तौहिद (19), पिता स्वर्गीय मो. केचा उर्फ जब्बार, दोनों निवासी गाड़ीवान पट्टी, किटाडीह, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गुरुवार, 2 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कांड में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading