अखिलेश यादव पर विनय कटियार का तंज, ‘कभी-कभी समझदारी से बाहर हो जाते हैं’

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपए गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने अखिलेश यादव के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर तीखा पलटवार किया है।

विनय कटियार ने कहा कि अखिलेश यादव कभी-कभी समझदारी से बाहर हो जाते हैं और बिना पर्याप्त तथ्यों के बयान दे देते हैं। राम मंदिर निर्माण एक ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा कार्य है, जिसे पूरे देश के लोगों के सहयोग और विश्वास से आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में बिना किसी ठोस प्रमाण के भ्रष्टाचार या धन के दुरुपयोग के आरोप लगाना उचित नहीं है। यदि कभी उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से होती है तो वे उनसे आग्रह करेंगे कि वे इस पूरे विषय को गहराई से समझें और तथ्यों के आधार पर ही टिप्पणी करें।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताए जाने पर भी विनय कटियार ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि चढ़ावे के पैसों का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की वित्तीय प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के तहत संचालित होती हैं और ऑडिट की प्रक्रिया भी नियमित रूप से चलती रहती है।

पूर्व सांसद ने कहा कि अयोध्या में एक भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर का अधिकांश कार्य संपन्न हो गया है और केवल शिखर से जुड़ा कुछ हिस्सा शेष है, जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर भारतीय स्थापत्य, संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। अखिलेश यादव को दक्षिण भारत में मौजूद प्राचीन और भव्य मंदिरों को देखकर यह समझना चाहिए कि बड़े धार्मिक निर्माण किस प्रकार लंबे समय और सुनियोजित प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाते हैं। अयोध्या का राम मंदिर भी उसी परंपरा का हिस्सा है।

वहीं, भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने कहा, “अखिलेश यादव को पहले साफ करना चाहिए कि उनकी आस्था राम मंदिर में है या बाबरी मस्जिद में। अगर उनकी आस्था राम मंदिर में होती, तो उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां क्यों चलवाईं? वे राम मंदिर के निर्माण में बाधा क्यों डालते हैं? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का विरोध करने के लिए वकील क्यों खड़े किए? ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि राम मंदिर न बने।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में SIR-2026 अभियान तेज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू ने भरा मतदाता गणना प्रपत्र

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व विधायक, जमशेदपुर पूर्वी श्रीमती पूर्णिमा...

जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा को ET Shark Awards 2026 में ‘CEO of the Year’ सम्मान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के 1994 बैच के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा ने कॉरपोरेट जगत के प्रतिष्ठित Economic Times Shark Awards...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

चंपत राय का इस्तीफा: सवाल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, भरोसे का भी है

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद उठे कई सवाल, लेखक ने जताई अपनी राय संजय कुमार अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट...

जमशेदपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में हेल्थ सेंटर का शुभारंभ, छात्रों और कर्मचारियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) जमशेदपुर में छात्रों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत