July 23, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Breaking News
जमशेदपुर

Chakulia News: मनोहर लाल उच्च विद्यालय +2 में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Chakulia News: मनोहर लाल उच्च विद्यालय +2 में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

==मैट्रिक और इंटर में सफल छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

== शिक्षा को बताया सफलता की सबसे मजबूत नींव

चाकुलिया: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया के मनोहर लाल उच्च विद्यालय +2 में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर पूरे इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है। विधायक ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मो. गुलाब, मनीन्द्र नाथ पालित, गौतम दास, प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading