July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

KHUNTI: खूंटी में मेला देखने गए किशोर-किशोरी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार कर बदमाश फरार

KHUNTI: खूंटी में मेला देखने गए किशोर-किशोरी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार कर बदमाश फरार

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में मेला देखने गए एक किशोर और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव सायको बाजार के पास पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
छऊ नृत्य देखने पहुंचे थे दोनों
जानकारी के अनुसार रविवार रात सायको बाजार में मेला लगा था, जहां पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन भी किया गया था। किशोर और किशोरी मेला और छऊ नृत्य देखने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर एक हड़िया दुकान थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों को आखिरी बार हड़िया दुकान के पास देखा गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात में किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर शवों पर पड़ी, तब मामले का खुलासा हुआ।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रेम प्रसंग और रंजिश के एंगल पर जांच
मामले को लेकर डीएसपी वरुण रजक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading