August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा-बाईड़ीह गांव में देवर ने भाभी पर क्रिकेट बैट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा-बाईड़ीह गांव में देवर ने भाभी पर क्रिकेट बैट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

chakradharpu पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा-बाईड़ीह गांव में 30 अप्रैल को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देवर ने अपनी भाभी पर क्रिकेट बैट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला चांबी हेंब्रम ने इस मामले में देवर दिलीप हेंब्रम के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

महिला के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी दिलीप हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि देवर और भाभी के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे दिलीप हेंब्रम नशे की हालत में उठा और गुस्से में आकर अपनी भाभी के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने कांड संख्या 52/2026, दिनांक 30 अप्रैल 2026 के तहत बीएनएस-2023 की धारा 109(1) में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading