September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर काली माटी रोड के जंक्शन रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल टीम की सक्रियता से टला हादसा

जमशेदपुर काली माटी रोड के जंक्शन रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल टीम की सक्रियता से टला हादसा

जमशेदपुर : शहर के साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे जंक्शन रेस्टोरेंट में अचानक आग गई। यह रेस्टोरेंट काली माटी रोड स्थित साकची गुरुद्वारा के सामने है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग किचेन में गैस चूल्हे के पास आग भड़की। इसके बाद तेजी से धुआं फैलने लगा. धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी और ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला.

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन किचेन का कुछ सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.

स्थानीय पुलिस ने स्थल का निरीक्षण कर रेस्टोरेंट प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी है.

आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने दमकल टीम की तत्परता की सराहना की। समय रहते अग्निशमन विभाग की तत्परता के कारण बड़ी क्षति टल गई. प्रशासन ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है. वैसे भी जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading