September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के धतकीडीह इलाके में उत्पाद विभाग का छापा, अवैध शराब जब्त, अभियुक्त फरार

जमशेदपुर के धतकीडीह इलाके में उत्पाद विभाग का छापा, अवैध शराब जब्त, अभियुक्त फरार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी टीम ने बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह अवस्थित सकरी गलियों वाली हरिजन बस्ती में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर, अवैध शराब बिक्री हेतु लंबे समय से कुख्यात अभियुक्त मुन्ना घोष के अवैध शराब बिक्री दुकान तथा मदिरा संचय स्थल से अवैध चुलाई शराब की बड़ी खेप बरामद की गई ।

छापेमारी में 10 (दस) बड़े प्लास्टिक थैलों में रखा अवैध चुलाई शराब कुल 200 लीटर, 06 (छः) प्लास्टिक जरकिनों में भरा अवैध चुलाई शराब कुल 210 लीटर, 01(एक) ट्यूब में भरा अवैध चुलाई शराब करीब 30 लीटर तथा 01(एक) गोल प्लास्टिक जरकिन में भरा स्पिरिट करीब 20 लीटर बरामद किया गया। इसप्रकार छापेमारी में कुल अवैध चुलाई शराब 440 (चार सौ चालीस) लीटर एवं स्पिरिट कुल 20 (बीस) लीटर बरामद किया गया।

अभियुक्त मुन्ना घोष तंग गलियों का लाभ लेकर फरार हो गया । अभियुक्त के विरुद्ध में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading