कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा… योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार जो बोलती है, करके दिखाती है। यह जितना करती है, उतना ही बोलती है। योगी ने कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं, उनको बता दूं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। योगी ने मंगलवार को बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में दुल्हदेपुर स्थित बाबा हरिशंकर दास की कुटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है तब भागवान राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की वजह से अब आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बन रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले यह बीमारु प्रदेश था। कब कहां लूट, हत्या हो जाएगी पता नहीं हाेता था। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थी और घर से बाहर गया व्यक्ति अगर शाम तक नहीं लौटता था तो घर वाले अनहोनी की आशंका से बार-बार फोन करके हालचाल लेते रहते थे।

कानून से खिलवाड़ करने वालों को आगाह करते हुए योगी ने कहा कि हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे। उन्होंने कहा कि जहां तक बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण की बात है तो यह कयामत तक नहीं होगा क्योंकि कयामत आने वाली नहीं है।

अयोध्या के राम मंदिर निर्माण की लंबी लड़ाई से लेकर भव्य मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए योगी कहा कि राम मंदिर बन गया है न। आज मंदिर अपने निर्धारित स्थान पर बन चुका है। गोला गोकर्णनाथ, लोधेश्वर मंदिर समेत कई मंदिराें के हाे रहे कॉरिडोर निर्माण का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने बाराबंकी की भूमि को पवित्र बताते हुए कहा कि यह साधु-संतों की भूमि है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों...

धातकीडीह तालाब के पास आग लगाने वाले सत्तार खान की इलाज के दौरान मौत

JAMSHEDPUR NEWS : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत