August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर जिला समाहरणालय में सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग की शपथ ली

“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर जिला समाहरणालय में सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग की शपथ ली

कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व प्रज्ञा केंद्र संचालक हुए शामिल

जमशेदपुर : “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा किया गया। सभागार में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर Smart tech safe choices exploring the safe and responsible use of AI थीम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामान्य नागरिक तथा प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा तथा एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

एनआइसी के तत्वावधान में आयोजित “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

मौके पर उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रतिभागियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। कार्यशाला में डीडीसी श्री नागेंद्र पासवान, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, इंस्पेक्टर कुनाल कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर तारक दास, मास्टर ट्रेनर श्री रोहित राज तथा साइबर पीस फाउंडेशन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन वरूज ओझा द्वारा किया गया।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading