September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने का जिला प्रशासन तैयार, शिक्षण शिविर में शामिल हुए मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद के उम्मीदवार

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने का जिला प्रशासन तैयार, शिक्षण शिविर में शामिल हुए मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद के उम्मीदवार

जमशेदपुर : आगामी निकाय चुनाव के मद्देनज़र जमशेदपुर के तीनों शहरी निकायों में प्रशासनिक सक्रियता तेज कर दी गई है. सोमवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में नगर पालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के सभी उम्मीदवारों शामिल हुए.

कार्यक्रम में दोनों नगर निकायों के ऑब्जर्वर, एआरओ तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. प्रशिक्षण के दौरान वैलेट पेपर की प्रक्रिया, मतदान की विधि तथा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में किए जाने वाले खर्च के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एआरओ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

उन्होंने कहा कि प्रचार- प्रसार, व्यय सीमा, लेखा- जोखा संधारण और मतदान प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद के एआरओ सह रिटर्निंग ऑफिसर कल्याण जी आनंद जी ने दी जानकारी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading