September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झारखंड के पर्यटन मंत्री ने पिंडराजोड़ा में नए रेस्ट हाउस की आधारशिला रखी व 5 नई सफारी गाड़ियाें को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड के पर्यटन मंत्री ने पिंडराजोड़ा में नए रेस्ट हाउस की आधारशिला रखी व 5 नई सफारी गाड़ियाें को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कहा-दलमा बनेगा इको-टूरिज्म का हॉटस्पॉट, स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने व रोजगार के अवसर बढ़ाने का भी होगा प्रयास

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को पिंडराजोड़ा में नए रेस्ट हाउस की आधारशिला रखी और दलमा वन क्षेत्र में पांच नई सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि दलमा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीवों के लिहाज से पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा हुआ है।

राज्य सरकार इसे राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। नए आधुनिक सफारी गाड़ियों के शुरू होने से पहले की तुलना में अब पर्यटकों को सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित सफारी का अनुभव मिल सकेगा। इन वाहनों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे दलमा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय रोजगार और व्यवसाय को भी मिलेगा। अब दलमा में ठहरने की व्यवस्था को भी पहले से बेहतर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिंडराजोड़ा रेस्ट हाउस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें कुल 15 आरामदायक कमरे बनाए जाएंगे। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ एक आधुनिक रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और आरामदायक माहौल मिल सके।

उन्होंने कहा कि दलमा क्षेत्र को इको-टूरिज्म के मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया।

स्थानीय लोगों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इन नई सुविधाओं के शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिलेगी। साथ ही दलमा का नाम राज्य ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading