टाटा मोटर्स के RETIRED कर्मचारियों को दी गई विदाई, बोले यूनियन के महामंत्री- सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन से आपका जुड़ा रहेगा नाता

By टाउन पोस्ट डेस्क 2 • Published February 7, 2026
टाटा मोटर्स के RETIRED कर्मचारियों को दी गई विदाई, बोले यूनियन के महामंत्री- सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन से आपका जुड़ा रहेगा नाता

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित समारोह में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सभी को सम्मानित किया।

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह में विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए। यूनियन के पदाधिकारियों सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Also Read:  पुरी समुद्र तट पर नहाने के दौरान टाटा स्टील कर्मचारी की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गए थे घूमने

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सबों की सेवानिवृत्ति कंपनी से हुई है यूनियन से नहीं। यूनियन से आपका नाता जुड़ा रहेगा और मान – सम्मान सदैव बना रहेगा। आप सबों को जब कभी समय मिले यूनियन कार्यालय आएं हम सबों से अपने विचारों को साझा करें। आप सबों के बहुमूल्य सुझावों का यूनियन सदैव स्वागत करेगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

सेवानिवृत्त कर्मचारी

Also Read:  Jamshedpur SIR 2026: 23 जुलाई तक बीएलओ को जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, डीसी राजीव रंजन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

1 टीएमएल ड्राइव से विनोद कुमार सिंह, ललन कामत, प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार, दीपांकर धर चौधरी, संजय कुमार सिंह , उदय देवगन।

2 कैब एंड कॉल फैक्ट्री से सागर चंद्र शाह , समरेश कुमार दास, जगन्नाथ दीप, दीनानाथ प्रसाद, रमेश कुमार, आरके ठाकुर, मोहम्मद शाहीन, सुभाष चंद्र शर्मा।‌

3 इंजन से अब्दुल गनी।

4 फाउंड्री से अनिल कुमार दास, रविंद्र सिंह, नजीर बक्स।

5 व्हीकल प्रीपेरेशन एवं डिस्पैच से नदकानन आनंदन , विजय कुमार शर्मा।

6 फ्रेम फैक्ट्री से रमेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार।

Also Read:  Jamshedpur: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने पीपल का पौधा लगाकर की शुरुआत

7 व्हीकल फैक्ट्री से मनजीत सिंह सैनी, दीपक कुमार शर्मा, ए के सिंह, अशोक कुमार वर्मा, असलम खान।

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के सभी पदाधिकारी , कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading