September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

धालभूमगढ़ से परसुडीह बाजार समिति जा रही आटा से लदी पिकअप वैन सुंदरनगर गोराडीह कैनाल ब्रिज के पास 20 फीट नीचे गड्ढे में पलटी

धालभूमगढ़ से परसुडीह बाजार समिति जा रही आटा से लदी पिकअप वैन सुंदरनगर गोराडीह कैनाल ब्रिज के पास 20 फीट नीचे गड्ढे में पलटी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोराडीह कैनाल ब्रिज के पास शुक्रवार को आटा से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई.

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल रहा. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन धालभूमगढ़ से आटा लेकर परसुडीह स्थित बाजार समिति जा रही थी.

वाहन में चालक के साथ दो मजदूर भी सवार थे. बताया जा रहा है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण चढ़ाई के दौरान वाहन आगे नहीं बढ़ सका और अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक और दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही वाहन मालिक कृष्ण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि दूसरी गाड़ी मंगवाकर आटा को सुरक्षित रूप से गंतव्य तक भेज दिया गया है. फिलहाल क्षतिग्रस्त पिकअप वैन को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है.घटना के बाद क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading