August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जिले में 12 जनवरी तक चलेगा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान : शौरव त्रिपाठी

जिले में 12 जनवरी तक चलेगा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान : शौरव त्रिपाठी

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन रूप से नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत 5 जनवरी को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर की गई। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में दी।

प्रेस वार्ता का आयोजन न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। उन्होंने बताया कि नालसा स्कीम 2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के तहत सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई है। 6 जनवरी को शहर में बिष्टुपुर के पीएम मॉल, टाटानगर स्टेशन, करानडीह आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया गया। इसी तरह 7 जनवरी को शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पीएलवी एवं सिविल सोसाइटी के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर लेख एवं चित्रांकन प्रतियोगिता कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सरकारी विभागों का भी सहयोग मिल रहा है। चिन्हित लोगों को जहां नशा मुक्ति केंद्र भेज कर सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वही नशा छोड़ चुके लोगों को पुनर्वासित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग नशा का ज्यादा शिकार हो रहा है। इस वर्ग को लक्षित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading