August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन

गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन

परेड में शामिल होंगे 8 प्लाटून, विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकियां

20 से 22 जनवरी तक होगा परेड का पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल

25 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चे देंगे देश प्रेम के गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसओआर राहुल जी आनंद जी, नजारत उप समाहर्ता डेविड बलिहार, डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, डीईओ मनोज कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए ।

जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा । उप विकास आयुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया । उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन का निर्णय लिया जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत पर प्रस्तुति दी जाएगी ।

जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया । परेड का पूर्वाभ्यास 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन गोलमुरी, 22 जनवरी को गोपाल मैदान तथा 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन का निर्देश दिया गया । साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिया गया । समारोह स्थल की ससमय साफ-सफाई एवं आवश्यक तैयारी के लिए जेएनएसी को जुस्को प्रबंधन से समन्वय बनाने, आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि व्यवस्था संबन्धी दायित्व सौंपते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

उपायुक्त के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक में उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading