August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष झामुमो ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर दिया धरना

पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष झामुमो ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर दिया धरना

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर जिला कमेटी ने समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए ने कुणाल षाडंगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया कानून लाया है, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता, तब तक झामुमो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों पर जबरन गलत कानून थोपे जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो कार्यकर्ता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को टूटने नहीं देंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के विकास को हर हाल में आगे बढ़ाया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading