August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कोलकाता में साकची जमशेदपुर के थानेदार पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा फिर मैराथन में दौड़े

कोलकाता में साकची जमशेदपुर के थानेदार पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा फिर मैराथन में दौड़े

25 किलोमीटर की दौड़ 02:27: 45 घंटे में पूरा किया, हर ओर से मिल रही बघाई

जमशेदपुर : शौकिया मैराथन की दौड़ लगाने वाले पुलिस निरीक्षक साकची के थाना प्रभारी साकची आनंद मिश्रा कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा प्रायोजित टाटा स्टील 25 किलोमीटर मैराथन में रविवार को दौड़े।

उन्होंने 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 02:27: 45 घंटे में फिनिश लाइन को पार किया। उनकी इस मेहनत, कामयाबी एवं सफलता पर संबंधी मित्रों एवं विभागीय पदाधिकारी ने उन्हें बधाई दी है और भविष्य में इसमें सुधार करने की कामना की है।

आनंद मिश्रा के अनुसार उन्हें अपने इस दौड़ की आदत से विभागीय लक्ष्य को पूरा करने में काफी सफलता मिलती रही है और शरीर भी इससे फिट चुस्त तंदुरुस्त रहता है।

आनंद मिश्रा इससे पहले कई बार कोलकाता मैराथन दिल्ली मैराथन जमशेदपुर हाफ मैराथन एवं मुंबई की फुल मैराथन में भाग ले चुके हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading