September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

नवल टाटा हॉकी अकादमी ने 53वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

नवल टाटा हॉकी अकादमी ने 53वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) ने 53वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि फ़ाइनल में कड़े मुकाबले में उन्हें 3 – 1 से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

अकादमी की इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हुए कैडेट पत्रस हास्सा को बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट का प्रतिष्ठित खिताब मिला। उनके शानदार डिफेंस, मैदान पर नेतृत्व, दबाव की स्थिति में भी धीरज बनाए रखना और निर्णायक टैकल्स ने पूरे टूर्नामेंट में टीम की रक्षात्मक लाइन को मजबूत और अडिग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए NTHA के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री गुरमीत सिंह राव ने कहा, “हमारी टीम ने 53वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में जो सराहनीय प्रदर्शन किया है, उस पर हमें बेहद गर्व है। यह सफलता सब-जूनियर नेहरू टूर्नामेंट में U-15 गोल्ड मेडल जीतने के तुरंत बाद मिली है, जो हमारे खिलाड़ियों की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। फ़ाइनल तक पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, और हमारे युवा खिलाड़ियों ने इसे संभव बनाकर हमें गौरान्वित किया है। कैडेट पत्रस हास्सा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिलना पूरी तरह योग्य सम्मान है।उनका शानदार योगदान टीम की सफलता की मजबूत नींव रहा है।”

नवल टाटा हॉकी अकादमी लगातार युवा प्रतिभाओं को निखारने और हॉकी के विकास के लिए प्रतिस्पर्धात्मक, लेकिन सहयोगपूर्ण माहौल तैयार करने में निवेश कर रही है। यह हालिया उपलब्धि अकादमी की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जिसके तहत वह भारतीय हॉकी के भविष्य को संवारने के लिए तकनीकी उत्कृष्टता के साथ-साथ मजबूत चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देती है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading