August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गम्हरिया से बेटे को छोड़ने आए थे टाटानगर रेलवे स्टेशन, अचानक कार में लगी आग

गम्हरिया से बेटे को छोड़ने आए थे टाटानगर रेलवे स्टेशन, अचानक कार में लगी आग

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन गेट के बाहर शनिवार सुबह 9:00 बजे के करीब उस समय अफरा- तफरी मच गई जब काले रंग की कार (कार नंबर JH05BN 5846) के रुकते ही अचानक उसमें आग लग गई। कार से धुआं उठना शुरू होते ही आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें तेज हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने में जुट गए। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार में तकनीकी खराबी आने के कारण आग लगी होगी। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने आसपास की भीड़ हटाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। वही पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।

दरअसल गम्हरिया के रहने वाले श्रीनिवास नायक अपने बेटे को छोड़ने के लिए टाटानगर स्टेशन आए थे। साथ में उनकी पत्नी भी थी। वह अपने बेटे को दुरंतो में चढ़ने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे। जैसे ही कर से उतर के स्टेशन गए अचानक उनकी कर में आग लग गई।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading